केंद्रीय बजट 2026 में छात्राओं की शिक्षा को मजबूती देने पर खास जोर दिया गया है, जिससे छत्तीसगढ़ की बेटियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। बजट में शिक्षा तक निरंतर पहुंच, छात्रवृत्ति, डिजिटल लर्निंग और कौशल विकास से जुड़े प्रावधानों को प्राथमिकता दी गई है। इससे आर्थिक कारणों या संसाधनों की कमी के चलते बीच में पढ़ाई छोड़ने की समस्या पर प्रभावी अंकुश लगेगा।
विशेष रूप से ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों की छात्राओं के लिए बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं, सुरक्षित हॉस्टल, ऑनलाइन शिक्षा संसाधन और करियर-ओरिएंटेड स्किल ट्रेनिंग जैसे अवसर बढ़ेंगे। सरकार का मानना है कि इन कदमों से न सिर्फ नामांकन दर में वृद्धि होगी, बल्कि छात्राओं को उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर मौके भी मिलेंगे, जिससे छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी।


