छत्तीसगढ़ को 2026 तक नक्सल मुक्त बनाने के अभियान में सुकमा जिले ने एक और बड़ा मुकाम हासिल किया है। जिले के अति नक्सल प्रभावित ग्राम पालागुड़ा और गुंडराजगुंडेम में सुरक्षा बलों ने दो नए सुरक्षा कैंप स्थापित कर माओवादियों के कोर जोन को सीधे चुनौती दी है।
बिलासपुर: तखतपुर में आठ माह का भ्रूण मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
नवीन कैंपों से नक्सल विरोधी अभियान को और रफ्तार मिलेगी। ग्रामीणों में भी सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और वे विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं से सीधे लाभान्वित हो सकेंगे। यह कदम नक्सल उन्मूलन के साथ-साथ शांति और विकास की नई राह खोलने वाला साबित हो रहा है।