रायगढ़ : जिले में लूट का मामला सामने आया है। जिसमें एक कबाड़ का व्यवसाय करने वाले शख्स पर दो अज्ञात लोगों ने पीछे से हमला कर दिया। इसके बाद उसके पास रखे कैश 6 हजार रुपए और मोबाइल को लूट कर फरार हो गए। घटना छाल थाना क्षेत्र की है जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के रहने वाले बरजहान शेख (56 साल) पिछले कुछ सालों से छाल क्षेत्र के खेदापाली गांव में रह रहे है। जहां हर दिन सुबह वह कबाड़ का व्यवसाय करने के लिए घर से निकलते थे।
सीसी मेंबर रामधेर का बड़ा कदम: 50 नक्सलियों के साथ किया सरेंडर, पखांजूर महला कैंप में मचा हड़कंप
बुधवार (22 अक्टूबर) को भी बरजहान कबाड़ व्यवसाय के लिए कहीं जा रहे थे। तभी नावापारा एसईसीएल प्रबंधन कार्यालय के पास जब वह पहुंचे, तो दो अज्ञात युवक पीछे से आए और उसके सिर और कान के पास धारदार हथियार से हमला कर लूट की घटना को अंजाम दिए। हमले में व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गया। तब अज्ञात आरोपियों ने उसके पास रखे कैश 6 हजार रुपए और मोबाइल को लूट लिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी जंगल के रास्ते से भाग गए। घटना के बाद घायल बरजहान किसी तरह छाल थाना पहुंचा। जहां उसने मामले की शिकायत दर्ज करायी।
CG News : सरकारी स्कूल में शराब और मुर्गा पार्टी का खुलासा, दो शिक्षक निलंबित
इस संबंध में छाल थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी ने बताया कि घायल बता नहीं पा रहा है कि किस चीज से उसके ऊपर हमला किया गया है। उसका मुलायजा कराया जा रहा है। जिस जगह पर घटना हुई है वहां CCTV भी नहीं है और बस्ती से दूर है। स्टाफ को भेजा गया था। फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है।


