सक्ति जिले के हसौद क्षेत्र में ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस का कार्य करने खंभे में चढ़े तीन कर्मचारी महासिंह 40 वर्ष, रामकुमार यादव 25 वर्ष मनीष 26 अचानक बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसे है जिसमें एक युवक की हालत गंभीर है वही 2 युवकों की तबीयत स्थिर बनी है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। दरअसल बिजली ऑफिस हसौद के पास की ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस का काम किया जाना था । जिसके लिए तीन युवक महासिंह,रामकुमार यादव,मनीष निवासी बेलगहना के रहने वाले है ठेका में काम करते है और खंभे में चढ़े थे,इस दौरान 11 केवी की तार से विद्युत प्रवाहित हो रहा था उसे बंद नहीं किया गया था जिससे विद्युत विभाग की लापरवाही से तीनो करंट की चपेट में आने से झुलस गए।
भाटापारा में चोरों का कहर: जेडी कॉलोनी में 7 घरों के ताले टूटे, नकदी-जेवरात साफ


