Traffic Challan New Rule: सड़क पर निकलते ही ज्यादातर लोगों का ध्यान सिर्फ हेलमेट, सीट बेल्ट और सिग्नल तक ही सीमित रहता है। लेकिन हकीकत यह है कि ट्रैफिक नियमों की सूची इससे कहीं लंबी है। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ऐसे 30 से ज्यादा नियम हैं, जिनका उल्लंघन करने पर चालान तय है, चाहे गलती छोटी ही क्यों न लगे। दरअसल, रोजमर्रा की जल्दबाजी और लापरवाही में लोग कई ऐसे नियम तोड़ देते हैं, जिन्हें वे गंभीर मानते ही नहीं। लेकिन यही छोटी गलतियां सड़क हादसों की बड़ी वजह बन रही हैं। इन नियमों का उल्लंघन करने पर चालान के साथ केस तक हो सकता है।
Chhattisgarh : पश्चिम एशिया संकट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, कृषि व्यवस्था पर खास नजर
इन पर भी चालान
- मोबाइल पर बात या इस्तेमाल – 5000 रुपए
- ट्रिपल राइडिंग – 1000 रुपए चालान
- एम्बुलेंस/फायर ब्रिगेड को रास्ता न देना – 10,000 रुपए तक जुर्माना
- हेलमेट नहीं – 1000 रुपए और लाइसेंस सस्पेंड
- हाई बीम का गलत इस्तेमाल
वाहन से जुड़ी अनदेखी भी पड़ती है महंगी
- गलत या स्टाइलिश नंबर प्लेट 5000 रुपए चालान
- अनाधिकृत मॉडिफिकेशन (साइलेंसर/लाइट) – 5000 रुपए
- हॉर्न या लाइट खराब-चालान
- फिटनेस/परमिट नहीं (कमर्शियल) – 5000 से 10,000 रुपए
वाहन मालिक भी नहीं बचेंगे
- नाबालिग को वाहन देना – 25,000 रुपए और 3 साल तक सजा
- बिना लाइसेंस व्यक्ति को गाड़ी देना – 5000 रुपए
- गलत मॉडिफिकेशन – जुर्माना और केस दर्ज
- बेवजह या प्रेशर हॉर्न बजाना – 1000 रुपए तक जुर्माना
इन नियमों की हर किसी को जानकारी, फिर भी तोड़ रहे
- ड्राइविंग लाइसेंस नहीं : क्र5000
- बिना रजिस्ट्रेशन : क्र5000
- इंश्योरेंस नहीं : क्र2000
- पीयूसी नहीं: क्र10000
- ओवरस्पीडिंग : क्र1000-2000
- खतरनाक ड्राइविंग: क्र5000
- शराब पीकर ड्राइविंग क्र10000
- रेड लाइट जंप: क्र1000-5000
- रांग साइड: क्र5000
- स्टंट/रेसिंग: क्र5000
- ओवरलोडिंग: क्र2000
- फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं : क्र5000
- बिना परमिट वाहन: क्र10000
- नो-पार्किंग : क्र500
- ज़ेब्रा क्रॉसिंग पर रुकना: क्र500


