मौसम अपडेट – 25 फ़रवरी 2026: देशभर में मौसम ने फिर करवट लेना शुरू कर दिया है और मौसम विभाग ने उत्तर से दक्षिण तक मौसम के बदलते रुख को लेकर चेतावनी जारी की है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, हिमालयी पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रहने के साथ-साथ 6 राज्यों में बारिश और तू फान जैसा मौसम देखने को मिल सकता है। मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना समेत कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है, जो पूरे क्षेत्र में ठंड के असर को वापस ला सकता है।
दिल्ली-NCR और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में आज मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तापमान में हल्की वृद्धि के बीच सुबह-शाम को ठंड का एहसास भी रहेगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान लगभग 30-31°C के आसपास रहने का अनुमान है तथा बूंदाबांदी की संभावना कम है। वहीं उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की ठंडी हवाओं का असर देखा जा सकता है, और कुछ इलाकों में कोहरे का प्रकोप भी जारी रहेगा।
read also: धोखाधड़ी का शिकार होने से बचे नील नितिन मुकेश, करोड़ों की डील कैंसिल कर इंडस्ट्री को दी चेतावनी
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अगले कुछ दिनों में पहाड़ों में बर्फबारी जारी रह सकती है, जिससे पहाड़ी इलाकों का तापमान और नीचे गिर सकता है। मैदानी हिस्सों में मौसम में हल्का बदलाव आने की संभावना है और अगले सप्ताह के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। लोगों को मौसम विभाग द्वारा जारी सभी अलर्ट्स पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।


