रायगढ़ : जिले के बंगुरसिया सर्किल में हर रात हाथी धान खरीदी केंद्रों में पहुंच रहे है। जहां वह धान खाने के साथ साथ काफी मात्रा में फैला कर नुकसान भी कर रहे है। पिछले 3 रातों में हाथी ने 17 बोरी धान को नुकसान पहुंचाया है। साथ ही जुनवानी के 11 किसानों के सब्जी फसल और केला पेड़ को भी बर्बाद कर दिया।
कोरबा में हाथी की गतिविधियों पर वन विभाग की कड़ी नजर, पांच गाड़ियों में 25 सदस्य तैनात
शनिवार (20 दिसंबर) की रात तकरीबन 8 बजे जंगल से निकलकर दंतैल धान खरीदी केन्द्र बंगुरसिया पहुंच गया। जब इसकी जानकारी वन विभाग को लगी, तो हाथी मित्र दल व वनकर्मी मौके पर पहुंच गए। बता दें कि जिले में अभी 43 हाथियों की मौजूदगी है।हाथी ने पिछले 1 हफ्ते में 19 बोरी धान को नुकसान पहुंचाया था। बताया जा रहा है कि इसमें कुछ मात्रा में धान हाथी खा लेता है और काफी मात्रा में फैलाकर चला जाता है।
हाथी के आने की जानकारी लगने के बाद वन अमला भी मौके पर पहुंचकर उस पर नजर रख रहा है। ताकि किसी प्रकार का कोई बड़ा नुकसान न हो सके। बंगुरसिया सर्किल से लगे जुनवानी सर्किल में 1 हाथी ने 11 किसानों के सब्जी व केला फसल को बर्बाद किया है।


