बालों की देखभाल के लिए कई लोग रात में तेल लगाकर सोने की सलाह का पालन करते हैं, लेकिन बालों के विशेषज्ञ डॉ. गौरंग ने इसके सही और गलत तरीके को लेकर अहम जानकारी दी है। उनका कहना है कि तेल लगाना बालों के लिए लाभकारी हो सकता है, लेकिन यदि इसे गलत तरीके से किया जाए, तो बाल कमजोर होकर टूटने या झड़ने का खतरा बढ़ सकता है।
डॉ. गौरंग के अनुसार, तेल को हल्का गर्म करके सिर की जड़ों में धीरे-धीरे मसाज करना चाहिए। सिर पर तेल लगाकर सोते समय सिल्क या सैटिन के तकिये का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि बालों में टूट-फूट कम हो। उन्हें कम से कम 1–2 घंटे तक लगा रहने दें और सुबह हल्के शैम्पू से धो लें। गलत तकनीक या भारी मात्रा में तेल लगाने से बालों की जड़ों पर दबाव पड़ सकता है और उनकी मजबूती कमजोर हो सकती है।
read also: अंतरिक्ष मिशन से पहले इसरो प्रमुख नारायणन ने तिरुमला में की पूजा-अर्चना
डॉ. गौरंग ने कहा कि सही समय और सही मात्रा में तेल का इस्तेमाल करने से बाल मजबूत, मुलायम और चमकदार बनते हैं। इसके साथ ही पर्याप्त पोषण, विटामिन और हाइड्रेशन पर ध्यान देना भी बालों की सेहत के लिए जरूरी है।


