बालकोनगर : अजगरबहार में पत्नी की हत्या करने के बाद लापता हुए आरोपी पति को पुलिस ने लेमरू से गिरफ्तार कर लिया। आज उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। बालकोनगर पुलिस के एएसआई अजय सिंह ने बताया कि सोमवार को अजगरबहार में यह घटना हुई थी।
कोरबा पुलिस का एक्शन मोड: 12 दिन में 184 वाहन चालकों पर एम.वी. एक्ट के तहत कार्रवाई
आरोपी महेन्दर सिंह राठिया का अपनी पत्नी रजनी सिंह राठिया के साथ घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ था। बहसबाजी आगे बढ़ी तो आवेश में आकर आरोपी ने उसका गला दबाकर मार डाला। इसके बाद वह भाग खड़ा हुआ।
कोरबा: हरदी बाजार में चोरों का कहर, किशन ट्रेडर्स की दीवार तोड़कर हजारों का माल चोरी
उसके खिलाफ 103 बीएनएस का प्रकरण दर्ज किया गया था। लगातार उसकी खोज की जा रही थी। लेमरू उसका लोकेशन मिला।