फिल्म Thanga Nachathiram का टीजर रिलीज होते ही इंटरनेट पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। टीजर में दिखाए गए एक्शन और स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई, जहां कई फैंस ने इसे बड़े सितारों की फिल्मों से तुलना करनी शुरू कर दी।
खास बात यह रही कि कई यूजर्स ने टीजर के कुछ सीन्स की तुलना सुपरस्टार Vijay के स्टाइल से कर दी। फैंस का कहना है कि फिल्म के कुछ शॉट्स और एक्शन सीक्वेंस विजय की फिल्मों की याद दिलाते हैं, जिस पर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा नजर आया।
read also: INS अरिदमन से मजबूत होगी समुद्री सुरक्षा, राजनाथ सिंह बोले- यह सिर्फ नाम नहीं, भारत की शक्ति
जहां एक तरफ कुछ लोग इसे प्रेरणा बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कई यूजर्स मौलिकता पर सवाल उठा रहे हैं। टीजर ने रिलीज होते ही फिल्म को चर्चा के केंद्र में ला दिया है और अब दर्शकों को इसके ट्रेलर और रिलीज का इंतजार है।


