‘Thama’ टीजर ने मचाई सनसनी
मैडॉक फिल्म्स की मच अवेटेड हॉरर लव स्टोरी ‘Thama’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी का खौफनाक अवतार देखकर फैंस दंग रह गए। टीजर ने महज कुछ मिनटों में लाखों व्यूज़ बटोर लिए और कमेंट्स की बाढ़ आ गई।
आयुष्मान और रश्मिका की खूनी प्रेम कहानी
टीजर की शुरुआत आयुष्मान खुराना के किरदार आलोक और रश्मिका मंदाना के किरदार ताड़का के रोमांटिक डायलॉग से होती है। दोनों की मोहब्बत में हॉरर और खून का तड़का देखने को मिलता है। एक सीन में आयुष्मान वैम्पायर बनकर किसी का खून पीते नजर आते हैं, वहीं रश्मिका का बेखौफ और दमदार अवतार चौंकाने वाला है।
नवाजुद्दीन का वैम्पायर लुक
फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को चमगादड़ जैसे खतरनाक वैम्पायर विलेन के रूप में दिखाया गया है। उनका यह लुक देखकर फैंस कह रहे हैं— “OMG, नवाजुद्दीन का अब तक का सबसे डरावना रोल।”
‘प्रह्लाद चा’ को देखकर चौंके दर्शक
टीजर में परेश रावल और ‘पंचायत’ फेम फैजल मलिक (प्रह्लाद चा) भी नजर आते हैं। फैजल मलिक को देखकर फैंस ने लिखा— “अरे, प्रह्लाद चा यहां कैसे?”
कनेक्टेड है ‘स्त्री’ और ‘भेड़िया’ से
‘Thama’ मैडॉक फिल्म्स की पहली हॉरर लव स्टोरी है। पहले ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’ और ‘मुंज्या’ जैसी हॉरर-कॉमेडी फिल्में बन चुकी हैं, लेकिन ‘Thama’ एकदम अलग है। खास बात यह है कि फिल्म की कहानी ‘स्त्री यूनिवर्स’ से जुड़ी हुई है और इसमें वरुण धवन (भेड़िया) भी कैमियो करते नजर आएंगे।
दिवाली 2025 पर रिलीज
आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी ‘थामा’ दिवाली 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस पहले से ही इस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।


