कोरबा : छत्तीसगढ़ में हाथियों का कहर जारी है. कोरबा जिले के पसान ग्राम पंचायत में दंतैल ने जमकर उत्पात मचाया. बस्ती में घुसकर मकान-दुकान, कार-बाइक को तोड़ने के साथ ग्रामीणों को भी दौड़ाया.
Office में बैठने की सही दिशा जानें, करियर में मिलेगी तरक्की और Promotion के अवसर
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत पसान बस्ती में दंतैल ने तीन घंटे तक बस्ती में विचरण किया. दंतैल की चिंघाड़ से दहशतजदा ग्रामीण डर कर अपने घरों की छतों पर चढ़कर अपनी जान बचाई. लेकिन ऐसे मौके पर भी कई लोग वीडियो बनाने और सेल्फी लेने से बाज नहीं आए. गमीमत रही कोई अप्रिय घटना नहीं हुई.


