रायगढ़: जिले के जामगांव स्थित एमएसपी स्टील प्लांट में सोमवार को हुए दर्दनाक हादसे के बाद आज प्लांट के मुख्य गेट पर तनाव का माहौल बन गया। चलते कन्वेयर बेल्ट में फंसकर कर्मचारी लक्ष्मण साहू की मौत के विरोध में परिजन और साथी कर्मचारी धरने पर बैठ गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा और एक सदस्य को स्थायी नौकरी देने की मांग की है।
मुंगेली में अवैध धान कारोबार पर कड़ी कार्रवाई: 17 व्यापारियों पर प्रकरण, 622.80 क्विंटल धान जब्त
जानकारी के अनुसार, मृतक लक्ष्मण साहू (निवासी अमोरा, जांजगीर) सोमवार को अपने नियमित शिफ्ट में काम कर रहा था। इसी दौरान वह कन्वेयर बेल्ट पर प्लेट चिपकाने का कार्य कर रहा था। आरोप है कि उस समय बेल्ट चालू स्थिति में ही थी, जिसके चलते अचानक उसका हाथ बेल्ट में फंस गया और वह तेजी से खिंचता चला गया। गंभीर चोट लगने से उसकी हालत काफी खराब हो चुकी थी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई थी।


