Tea Board India Vacancy: टी बोर्ड इंडिया (चाय बोर्ड), कोलकाता ने मैनेजमेंट ट्रेनी (संविदा) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार ईमेल secretary.tbi-wb@gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
CG Crime: ‘बुलाती है… मगर जाने का नहीं!’ शादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी को बुलाकर रची मौत की साजिश
विवरण जानकारी
संगठन भारत चाय बोर्ड (वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार)
पद का नाम संविदात्मक प्रबंधन प्रशिक्षु
रिक्तियों की संख्या 2
नियुक्ति का प्रकार संविदात्मक
संविदा अवधि 1 वर्ष (प्रदर्शन के आधार पर बढ़ाई जा सकती है)
वेतन 35,000 रुपये प्रति माह (समेकित)
आवेदन का माध्यम ईमेल
आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2026
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और साक्षात्कार
कौन कर सकता आवेदन?
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय या संस्थान से मार्केटिंग में विशेषज्ञता के साथ MBA या PGDM (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन/पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट) की डिग्री होना अनिवार्य है। यह योग्यता आवेदन की अंतिम तिथि तक पूरी होनी चाहिए।
इतना मिलेगा वेतन
संविदात्मक प्रबंधन प्रशिक्षु पद पर चुने गए उम्मीदवारों को 35,000 रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी। यह राशि हर महीने दी जाएगी और इसमें नियमों के अनुसार आवश्यक कटौतियां लागू हो सकती हैं।
कैसे करें आवेदन?
टी बोर्ड इंडिया संविदात्मक प्रबंधन प्रशिक्षु भर्ती 2026 के लिए आवेदन ईमेल के माध्यम से करना होगा।
उम्मीदवार अपना विस्तृत बायोडाटा (CV/Resume) तैयार करें।
बायोडाटा को secretary.tbi-wb@gov.in पर भेजें।
आवेदन भेजने से पहले सभी आवश्यक जानकारी और दस्तावेजों की जांच कर लें।
आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2026 है।
केवल पात्र उम्मीदवारों के आवेदन पर ही विचार किया जाएगा।
अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।



