भारत ने ईरान से जुड़े तीन तेल टैंकरों को जब्त कर बड़ी कार्रवाई की है। अधिकारियों के मुताबिक, इन टैंकरों के नाम और झंडे बदले गए थे ताकि उनकी वास्तविक पहचान छिपाई जा सके। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध लागू हैं और तेल व्यापार को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, इन टैंकरों की गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी और जांच में संभावित प्रतिबंध उल्लंघन के संकेत मिले। अमेरिका पहले ही Iran पर ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े कई प्रतिबंध लगा चुका है, जिसके तहत तेल निर्यात पर सख्त पाबंदियां हैं। माना जा रहा है कि भारत की यह कार्रवाई समुद्री नियमों और अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के तहत की गई है। संबंधित एजेंसियां अब दस्तावेजों, कार्गो और फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन की गहन जांच कर रही हैं।


