बॉलीवुड अभिनेत्री Taapsee Pannu ने हालिया इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने दावा किया कि कई बार उनकी बेबाकी और स्पष्ट राय के कारण उन्हें प्रोजेक्ट्स से बाहर कर दिया गया। तापसी ने कहा, “कभी-कभी हीरो नहीं चाहता कि मैं फिल्म में रहूं,” और इसी वजह से उन्हें कुछ फिल्मों से हाथ धोना पड़ा।
अभिनेत्री ने यह भी माना कि वह इंडस्ट्री की पारंपरिक ‘सोशलाइजिंग’ संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं। “मैं सामाजिक नहीं हूं, पार्टियों में कम जाती हूं और नेटवर्किंग में विश्वास नहीं करती,” उन्होंने कहा। तापसी का मानना है कि उनकी प्राथमिकता हमेशा काम और स्क्रिप्ट रही है, न कि गुटबाजी या लॉबीइंग।
read also: छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026: अक्टूबर-नवंबर में होंगी परीक्षाएं
तापसी पन्नू अपने दमदार अभिनय और मजबूत किरदारों के लिए जानी जाती हैं। इंडस्ट्री में अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने संकेत दिया कि बॉलीवुड में अभी भी पावर डायनेमिक्स और स्टार सिस्टम का प्रभाव बना हुआ है। उनके इस बयान के बाद फिल्म जगत में बहस छिड़ गई है और फैंस उनके समर्थन में खुलकर सामने आ रहे हैं।


