बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आवारा कुत्ते के आतंक से इलाके में हड़कंप मच गया है। एक ही दिन में आवारा कुत्तों ने दो गांवों के 10 लोगों को काटकर घायल किया है। इनमें नारागांव के 8 और नर्रा गांव के 2 लोग शामिल हैं। कुत्ते के हमले में बच्चे भी घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है।
भयानक हादसा: खाई में गिरी कार में लगी आग, दो युवकों की जिंदा जलकर मौत
डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद गांवों में दहशत का माहौल है। एहतियात के तौर पर गांव में मुनादी कराकर लोगों को आवारा कुत्तों से दूर रहने और बच्चों को अकेले बाहर न भेजने की अपील की गई है।
Open School Exam 2026: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल की 10वीं–12वीं परीक्षा की समय-सारिणी जारी


