मुंबई। घरेलू शेयर बाजार ने आज मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 149 अंकों की बढ़त के साथ हरे निशान पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 25,800 के स्तर को पार कर गया। शुरुआती कारोबार में बैंकिंग, आईटी और ऑटो सेक्टर के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला।
विश्लेषकों के मुताबिक, वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत और विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में उत्साह बना हुआ है। एशियाई बाजारों की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता का भी घरेलू बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी निवेशकों की दिलचस्पी देखी गई।
read also: Digital Arrest का जाल: राजधानी में RTO एजेंट से मुंबई ATS बनकर ठगों ने ठगे 17.15 लाख रुपये
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यह रुझान जारी रहता है तो निफ्टी आने वाले सत्रों में नए स्तर छू सकता है। हालांकि, निवेशकों को वैश्विक आर्थिक आंकड़ों और अमेरिकी बाजार के संकेतों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।


