हाफ साड़ी में श्रीदेवी की लाडली Janhvi Kapoor’s ने जीता दिल्ली का दिल
बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस Janhvi Kapoor’s इन दिनों अपने देसी और स्टाइलिश लुक्स को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने दिल्ली की सड़कों पर हाफ साड़ी पहनकर ऐसा जलवा दिखाया कि भीड़ उमड़ पड़ी। यह खास मौका उनकी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म परम सुंदरी के प्रमोशन का था।
दोनों ने पहले बंगला साहिब गुरुद्वारे में दर्शन किए और फिर दिल्ली की गलियों और खाने का मजा लिया। जैसे ही फैंस ने जाह्नवी को हाफ साड़ी में देखा, वहां मौजूद लोगों की भीड़ उनकी एक झलक पाने के लिए इकट्ठा हो गई।
Janhvi Kapoor’s का देसी और स्टाइलिश अंदाज
Janhvi Kapoor’s का लुक इस बार काफी खास रहा। उन्होंने फूलों के डिजाइन वाली हाफ साड़ी पहनी थी, जिसके साथ स्ट्रैप स्लीव्स वाला ब्लाउज और मिरर वर्क उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा था। उनका यह साउथ इंडियन टच वाला लुक हर किसी का दिल जीत रहा था।
View this post on Instagram
फ्लोरल प्रिंट वाला लहंगा
मिरर वर्क ब्लाउज
मैचिंग दुपट्टा
गले में व्हाइट बीड्स वाला चोकर
स्टेटमेंट ईयररिंग्स और स्टाइलिश कमरबंद
यह पूरा लुक इतना शानदार था कि शादी जैसे फंक्शन के लिए परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा भी छाए
जहां Janhvi Kapoor’s का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा भी किसी से कम नहीं दिखे। उन्होंने येलो शर्ट और लाइट ब्लू जींस के साथ डैशिंग लुक कैरी किया और ब्लैक सनग्लासेस पहनकर सबका ध्यान खींच लिया।
शादी और फंक्शन के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन
अगर आप शादी या किसी खास फंक्शन में यूनिक और ट्रेंडी दिखना चाहती हैं, तो जाह्नवी का यह हाफ साड़ी वाला लुक आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है। आजकल हल्के रंग और फ्लोरल डिजाइन्स काफी ट्रेंड में हैं। बस सही जूलरी और मैचिंग एक्सेसरीज पेयर करें और सबकी नज़रें आप पर थम जाएंगी।
Read Also: Cash Rain in Shimla: सड़कों पर हुई पैसों की बारिश, जानें फिर क्या हुआ


