जिस हिसाब से देश में प्रीमियर इंस्टीच्यूट्स की संख्या बढ़ रही है, उस हिसाब से वहां से निकले विद्यार्थियों को प्लेसमेंट नहीं मिल पा रहा है। लेकिन आईआईएम कलकत्ता इस मामले में कुछ अलग है। इस बार वहां से निकले विद्यार्थियों को हर महीने लाखों रुपये का प्लेसमेंट मिला है।
read also: CM विष्णुदेव साय आज कोरबा-जशपुर दौरे पर, वीडियो संदेश में छठ पूजा पर दी शुभकामनाएं
प्लेसमेंट का काम पूरा
आईआईएम कलकत्ता से जारी एक बयान के मुताबकि इसने अपने खास एमबीए प्रोग्राम के 62वें बैच के लिए समर प्लेसमेंट का काम पूरा कर लिया है। इस बार 470 छात्रों को कुल 510 ऑफर मिले हैं। यह प्लेसमेंट हाइब्रिड तरीके से हुआ। इसमें 183 कंपनियों ने हिस्सा लिया और छात्रों को अलग-अलग तरह की नौकरियां दीं। ये कंपनियां कई सेक्टरों से थीं।


