Solar Cooker: LGP सिलेंडर की कमी के बीच सोलर कुकर यानी धूप से चलने वाला कुकर आपकी मुश्किलें हल कर सकता है. एक बार खरीद लेने के बाद यह सालों तक आपके काम आएगा. इसके लिए न तो आपको बिजली की जरूरत पड़ेगी और न ही गैस चाहिए. इसमें खाना बनाने के लिए बस धूप की जरूरत पड़ेगी और धूप आते ही आप चावल से लेकर सब्जियां तक सब पका सकेंगे. आइए जानते हैं कि यह कैसे काम करता है.
LPG Crisis: गैस किल्लत के बीच बड़ा फैसला, अब इन लोगों को नहीं मिलेगा नया सिलिंडर; रिफिल पर भी रोक
ऐसे करता है काम
सोलर कुकर में रिफ्लेक्टर लगे होते है, जो सूरज से आने वाली रोशनी को एक प्वाइंट पर फोकस कर देते हैं. इससे कुकर के अंदर गर्मी पैदा होती है और खाना पकने लगता है. कुकर के अंदर गर्माहट के लिए काले रंग का इस्तेमाल किया जाता है. इसके ऊपर लगा ढक्कन गर्मी को बाहर जाने से रोकता है, जिससे इसके अंदर का तापमान 150 डिग्री तक चला जाता है. इसे यूज करने के लिए धूप में रखना जरूरी है.
सोलर कुकर के फायदे क्या हैं?
इस कुकर के फायदों की बात करें तो लिस्ट काफी लंबी है. यह धूप से चलता है. इसलिए गैस और बिजली के बिल की बचत हो जाएगी. धूप के कारण यह धीरे-धीरे गर्म होता है और इसमें खाना भी धीमी रफ्तार से पकता है इसलिए खाने के पोषक तत्व नष्ट नहीं होते. इसे यूज करना एकदम आसान है. इसमें न तो करंट लगने का डर है और न ही सिलेंडर फटने की टेंशन. इसी तरह इसमें ज्यादा पार्ट्स नहीं लगे होते तो यह खराब भी नहीं होता और कई साल तक चल सकता है.
LPG संकट में इंडक्शन चूल्हा बना सहारा: कितनी देर तक चलाना है सुरक्षित? जानें जरूरी सेफ्टी टिप्स
कहां से खरीदें?
इस कुकर को आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के अलावा बाजार से भी खरीद सकते हैं. छोटे परिवार के लिए खाना बनाने लायक कुकर 2,000-5,000 रुपये में आसानी से मिल जाएगा. वहीं अगर आप बड़ा कुकर खरीदते हैं तो ज्यादा रकम देनी पड़ेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार अक्षय ऊर्जा योजनाओं के तहत इस कुकर की खरीद पर सब्सिडी भी देती है. इसके लिए आप अक्षय ऊर्जा ऑफिस से संपर्क कर सकते हैं.


