आज के दौर में ज्यादातर लोग Job सिक्योरिटी और लगातार कमाई की चिंता में रहते हैं। खासकर प्राइवेट सेक्टर में काम करने वालों के लिए नौकरी का हर दिन चुनौती से भरा होता है। लेकिन हाल ही में एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने जो कदम उठाया, उसने सबका ध्यान खींच लिया।
इस इंजीनियर ने अपनी 65 लाख रुपये सालाना पैकेज वाली नौकरी छोड़ दी, छह महीने तक पूरी तरह आराम किया, घूमे-फिरे और अपनी जिंदगी का आनंद लिया। खास बात यह रही कि जब वह वापस काम पर लौटे, तो उन्हें उसी कंपनी ने फिर से नौकरी दी लेकिन इस बार 15% ज्यादा सैलरी के साथ। उनकी यह कहानी अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
Resign देकर लिया ‘रीसेट ब्रेक’
अक्सर जब कोई अच्छी नौकरी छोड़ता है, तो लोग तुरंत दूसरी कंपनी तलाशने लगते हैं। लेकिन इस प्रोफेशनल ने बिल्कुल अलग सोचा। उन्होंने इस्तीफा देने के बाद नई नौकरी की जल्दीबाजी नहीं की। इसके बजाय, उन्होंने खुद को वक्त देने का फैसला किया।
- उन्होंने छह महीने का ब्रेक लिया।
- इस दौरान यात्रा की, अपनी पसंद की चीजें कीं और बिना किसी टेंशन के जिंदगी का मजा लिया।
- उन्होंने एक पुरानी लग्जरी कार खरीदी और रोड ट्रिप्स का आनंद लिया।
उनका कहना है कि यह ब्रेक उनके लिए किसी ‘रीसेट बटन’ की तरह था। इससे वे नई ऊर्जा और उत्साह के साथ वापस लौट पाए।
15% ज्यादा सैलरी पर दोबारा वही कंपनी जॉइन
6 Month के बाद जब वे काम पर लौटने के लिए तैयार हुए, तो उन्हें एक सुखद सरप्राइज मिला। उनकी पुरानी कंपनी ने उन्हें दोबारा जॉब ऑफर किया और इस बार लगभग 15% ज्यादा पैकेज के साथ।
इंजीनियर ने बताया कि इस अनुभव ने उन्हें पैसों की अहमियत सिखाई। अब वे पैसे को सिर्फ कमाने की चीज नहीं मानते, बल्कि उसे सही तरीके से इस्तेमाल करने और मैनेज करने को ज्यादा महत्व देते हैं।
क्यों मिला इतना अच्छा मौका?
इस सॉफ्टवेयर इंजीनियर का कहना है कि वे एक अमेरिकी स्टार्टअप के लिए काम करते हैं। वहां पर सीनियर-जूनियर का सिस्टम बहुत कम है, और किसी भी कर्मचारी के काम को सीधा मैनेजमेंट पहचानता है।
- उनके मैनेजर और कंपनी मालिक उनके काम से खुश थे।
- इसलिए ब्रेक के बाद उन्हें वापस लेने में कंपनी को कोई दिक्कत नहीं हुई।
- चूंकि उनकी सैलरी डॉलर में आती है, इसलिए उन्हें भारत में टैक्स बेनिफिट्स भी मिलते हैं और इन-हैंड सैलरी काफी ज्यादा हो जाती है।
उन्होंने कहा कि फिलहाल वे अमेरिका से मास्टर्स करने का प्लान बना रहे हैं। स्थिरता और अच्छी सैलरी के लिए उन्होंने दोबारा उसी कंपनी को जॉइन करने का फैसला किया।
साधारण कॉलेज से पढ़ाई, लेकिन करियर में बड़ी सफलता
इस इंजीनियर ने बताया कि उन्होंने न तो IIT और न ही NIT से पढ़ाई की है। बल्कि उन्होंने एक साधारण कॉलेज से कंप्यूटर साइंस की डिग्री ली है। इसके बावजूद, उनकी मेहनत और ईमानदारी ने उन्हें लगातार तरक्की दिलाई।
- उन्होंने अब तक तीन कंपनियों में काम किया है।
- हर बार नौकरी बदलने या अप्रेजल साइकिल में उन्हें लगभग 90% सैलरी हाइक मिला।
- उनका मानना है कि बड़े कॉलेज का नाम शुरुआत में मदद करता है, लेकिन लॉन्ग टर्म ग्रोथ के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन ज्यादा मायने रखता है।
दूसरों को दी ये खास सलाह
इस प्रोफेशनल ने अपनी स्टोरी के जरिए युवाओं और बाकी प्रोफेशनल्स को कुछ जरूरी सुझाव भी दिए:
- हमेशा ईमानदारी से काम करें, चाहे सैलरी कितनी भी हो।
- प्रोफेशनल सर्कल में अपनी अच्छी पहचान (रिप्यूटेशन) बनाने पर ध्यान दें।
- AI जैसे टूल्स का स्मार्ट इस्तेमाल करें और खुद को अपडेट रखें।
- काम के साथ-साथ विनम्र रहें और दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करें।
- काम और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाना सीखें।
उनका मानना है कि लगातार सुधार, सकारात्मक रवैया और मैनेजरों-सहकर्मियों का विश्वास जीतना ही असली सफलता है।
क्यों वायरल हुई ये कहानी?
आजकल जहां लोग जॉब सिक्योरिटी को लेकर डरे रहते हैं और बिना सोचे-समझे नौकरी बदलते रहते हैं, वहीं इस इंजीनियर की कहानी एक प्रेरणा है। उन्होंने दिखाया कि अगर आपके पास हुनर है और आप ईमानदारी से काम करते हैं, तो नौकरी छोड़कर भी बेहतर तरीके से वापसी की जा सकती है।उनकी यह स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है क्योंकि यह एक नई सोच और हिम्मत की मिसाल पेश करती है।
read also : Mukesh Ambani का बड़ा लक्ष्य: 2030 तक Reliance को दोगुना करने की योजना, 44 लाख शेयरहोल्डर्स को होगा Profit?


