आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अच्छी नींद लेना बड़ी चुनौती बन गया है। नींद की कमी से थकान, तनाव और कई स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। विशेषज्ञों और World Health Organization के अनुसार बेहतर स्वास्थ्य के लिए रोजाना 7–8 घंटे की गुणवत्तापूर्ण नींद बेहद जरूरी है। अगर आपको रात में सही से नींद नहीं आती, तो सोने से पहले कुछ आसान आदतें अपनाकर आप अपनी स्लीप क्वालिटी सुधार सकते हैं।
सबसे पहले, सोने से कम से कम 30 मिनट पहले मोबाइल और स्क्रीन से दूरी बनाएं। स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट नींद के हार्मोन मेलाटोनिन को प्रभावित करती है, जिससे नींद आने में दिक्कत होती है। दूसरा, सोने से पहले हल्का मेडिटेशन या गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज करें। इससे तनाव कम होता है और दिमाग शांत होकर नींद के लिए तैयार हो जाता है।
read also: India-US BTA: 20 अप्रैल से अमेरिका जाएगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, टैरिफ और जांच पर अहम बातचीत
तीसरा और सबसे जरूरी, सोने का एक तय समय बनाएं और रोज उसी समय सोने की कोशिश करें। नियमित स्लीप शेड्यूल शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक को संतुलित करता है और जल्दी नींद आने में मदद करता है। इन छोटी-छोटी आदतों को अपनाकर आप अपनी नींद की गुणवत्ता में बड़ा सुधार ला सकते हैं।


