भारतीय शेयर बाजार में लगातार छह दिनों से जारी तेजी आखिरकार थम गई। बुधवार को सेंसेक्स 278 अंक गिरकर 84,673 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 26,000 के महत्वपूर्ण स्तर के नीचे फिसलकर 25,910 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निवेशकों ने मुनाफावसूली का रुख अपनाया, जिससे बाजार में दबाव बढ़ा।
read also: आवास मेला 2025 का लोगो हुआ अनावरण, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने किया शुभारंभ
आईटी, मेटल और कैपिटल गुड्स सेक्टर में बिकवाली हावी रही। वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों और डॉलर की मजबूती ने भी निवेशक धारणा को कमजोर किया। विश्लेषकों का मानना है कि यह गिरावट हाल की तेज रैली के बाद बाजार का स्वाभाविक ठहराव है। आने वाले सत्रों में निफ्टी के लिए 25,850 का स्तर अहम सपोर्ट साबित हो सकता है।


