हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय ब्राह्मण महिला महासंघ कोरबा के द्वारा सावन उत्सव का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । यह कार्यक्रम श्रीमती कामायनी दुबे जी व कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रांतीय श्रीमती उषा पांडे के सहयोग से उनके निवास स्थान पर आयोजित गया । सर्वप्रथम सभी बहनों का स्वागत गुलाब का फूल देकर किया गया ।

तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान भोलेनाथ के छायाचित्र पर पूजन अर्चन कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया । स्वस्ति वाचन प्रांतीय सचिव श्रीमती श्रीमती मीनाक्षी तिवारी द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम में सभी बहने हरे हरे परिधान में सज धज कर आई थी जिन्होंने गीत नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को भव्य बना दिया । सावन क्वीन व सावन सुंदरी क्रमशः श्रीमती स्मिता शर्मा और बिंदु तिवारी चुनी गईं । 16 श्रृंगार में प्रथम श्रीमती चेतन तिवारी द्वितीय श्रीमती ममता तिवारी चुनी गईं ।
राष्ट्रीय ब्राह्मण महिला महासंघ कोरबा इकाई की बहनों ने मनाया सावन महोत्सव
प्रश्नोत्तरी में श्रीमती मीनाक्षी तिवारी प्रथम रहीं । हाउसि में ममता तिवारी ,मंजू दुबे ,मीनाक्षी तिवारी ,बबीता चौबे ,चंचल तिवारी आदि को पुरस्कार मिला । इस कार्यक्रम में संरक्षिका श्रीमती ममता दुबे अध्यक्ष श्रीमती चंद्रबाला शुक्ला सचिव श्रीमती ज्योत्सना दांडेकर , कोषाध्यक्ष श्रीमती मौसमी तिवारी की सहभागिता रही । हमारी अन्य बहने श्रीमती शीतला तिवारी , श्रीमतीअनुभूति तिवारी श्रीमती विनीत तिवारी , श्रीमती रजनी मिश्रा , श्रीमती हेमलता शर्मा , श्रीमती निशा दीवान , श्रीमती सविता शर्मा , श्रीमती स्वाति तिवारी उपस्थित रहीं ।


