दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है। चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। इसी बीच राजनीतिक दल भी अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से मतदाताओं की सहायता में जुट गए हैं, ताकि पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सही तरीके से दर्ज हो सके।
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: योग्यता होने पर भी मनपसंद पद पर अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार नहीं
भाजपा ने प्रदेश से बूथ स्तर तक बनाई विशेष टीम
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एसआईआर अभियान को लेकर प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक विशेष टीमों का गठन किया है। इस संबंध में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे मतदाताओं को आवश्यक जानकारी और सहयोग उपलब्ध कराएं, जिससे पुनरीक्षण प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके।
12 हजार से अधिक बूथों पर तैनात हैं BLA-2
दिल्ली भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं एसआईआर प्रक्रिया प्रमुख योगेंद्र चांदोलिया ने बताया कि राजधानी में कुल 13,033 पोलिंग बूथ हैं, जिनमें से 12 हजार से अधिक बूथों पर भाजपा के बूथ लेवल एजेंट (BLA-2) चुनाव आयोग में पंजीकृत हैं। उन्होंने कहा कि BLA-2 पिछले कई दिनों से अपने-अपने बूथों पर मतदाताओं के सत्यापन, डेटा मैपिंग और सूची के पुनरीक्षण में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही वे चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर प्रक्रिया को सुगम बनाने में भी सहयोग कर रहे हैं।
कोरबा में बड़ा हादसा: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 9 घायल, 3 की हालत गंभीर
समन्वय और प्रशिक्षण की जिम्मेदारी इन नेताओं पर
भाजपा के अनुसार, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी और संकेत गुप्ता को चुनाव आयोग के साथ समन्वय स्थापित करने तथा BLA-2 के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा, सभी जिला अध्यक्ष, जिला एसआईआर टीम के सदस्य और विभिन्न जिलों के BLA-2 प्रमुख मौजूद रहे। पार्टी का कहना है कि वह मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में चुनाव आयोग के साथ पूर्ण सहयोग सुनिश्चित कर रही है।






