कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कानून व्यवस्था और पुलिसकर्मियों के आचरण पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दो अलग-अलग मामलों में एक महिला की शिकायत पर कटघोरा थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है, जबकि बांकी मोंगरा में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में दो आरक्षकों पर कार्रवाई की गई है।
स्कूल में तंत्र-मंत्र का मामला, बच्चे की फोटो लगाकर की गई तांत्रिक क्रिया; ग्रामीणों में भय का माहौल
सब-इंस्पेक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप
कटघोरा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर एस.के. कोसरिया पर गंभीर छेड़छाड़ और अशोभनीय व्यवहार के आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला ने पुलिस अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपकर घटना का विस्तृत ब्यौरा दिया।
KORBA : चलती ऑटो में आग लगने से हड़कंप, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
महिला की शिकायत पर गिरी गाज
महिला की शिकायत के बाद, वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की प्रारंभिक जांच की। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर, पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए, कोरबा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने तत्काल प्रभाव से सब-इंस्पेक्टर एस.के. कोसरिया को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। मामले में आगे की जांच कार्यवाही जारी है।


