Shruti Haasan’s का खुलासा: ‘प्लास्टिक सर्जरी की दुकान’ कहने वालों को दिया करारा जवाब
Shruti Haasan’s इन दिनों अपनी फिल्म ‘कुली’ को लेकर चर्चा में हैं। रजनीकांत और नागार्जुन स्टारर इस फिल्म में वह प्रीति राजशेखर के किरदार में नजर आ रही हैं। बेहतरीन एक्टिंग और म्यूजिक के साथ-साथ उनकी खूबसूरती हमेशा चर्चा में रहती है। हालांकि, उनकी सुंदरता को लेकर प्लास्टिक सर्जरी के सवाल भी उठते रहते हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू में श्रुति हासन ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा,
“जब मैंने सर्जरी के बारे में ईमानदारी से बताया, तो कई तरह के ताने सुनने पड़े। लोग कहने लगे- ‘ओह, ये तो प्लास्टिक सर्जरी की दुकान है।’ लेकिन मुझे पता है कि मैंने क्या किया और क्यों किया। यह मेरा निजी फैसला है और मैं इसके लिए किसी को सफाई नहीं देना चाहती। ईमानदारी की कीमत चुकानी पड़ती है, और मैं इसके लिए तैयार हूं।”
View this post on Instagram
निजी जिंदगी और इंडस्ट्री पर राय
Shruti Haasan’s ने साफ कहा कि प्लास्टिक सर्जरी उनका निजी फैसला है और इसका दूसरों से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती हैं और बाहरी टिप्पणियां उन्हें प्रभावित नहीं करतीं।
साथ ही, उन्होंने बॉलीवुड और साउथ के सितारों की तुलना करते हुए कहा,
“मुझे लगता है कि साउथ के सितारे ज्यादा विनम्र और सादगी पसंद होते हैं। यहां बड़े सितारे मानते हैं कि यदि विनम्रता नहीं होगी तो सरस्वती का आशीर्वाद छिन जाएगा।”
View this post on Instagram
‘कुली’ की बॉक्स ऑफिस सफलता
फिल्म ‘कुली’ ने रिलीज के सिर्फ 6 दिनों में वर्ल्डवाइड 415 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हालांकि, अब इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई है। लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रजनीकांत, नागार्जुन, सत्यराज, सौबिन शाहिर और रचिता राम जैसे सितारे हैं। फिल्म में उपेंद्र और आमिर खान का कैमियो भी दर्शकों को चौंकाता है।


