Shraddha Kapoor’s का LinkedIn अकाउंट 1 घंटे में री-स्टोर, फैंस ने लिए मजे
बॉलीवुड एक्ट्रेस Shraddha Kapoor’s हाल ही में एक अनोखे वाकये का शिकार हो गईं। ‘स्त्री 2’ फेम श्रद्धा का LinkedIn प्रीमियम अकाउंट अचानक ब्लॉक कर दिया गया। प्लेटफॉर्म को लगा कि यह फेक है। लेकिन श्रद्धा की अपील के बाद सिर्फ 1 घंटे में अकाउंट री-स्टोर कर दिया गया। इस पूरे मामले पर फैंस अब मजेदार मीम्स और रिएक्शन दे रहे हैं।
श्रद्धा कपूर ने लगाई मदद की गुहार
श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा – “डियर LinkedIn, मैं अपना अकाउंट इस्तेमाल नहीं कर पा रही हूं क्योंकि आपको लगता है कि यह फर्जी है। मेरा अकाउंट प्रीमियम और वेरिफाइड है, लेकिन अब कोई इसे नहीं देख पा रहा।”
उन्होंने आगे मजाकिया अंदाज में कहा – “मैं अपनी एंटरप्रेन्योर की जर्नी शेयर करना चाहती हूं, लेकिन लगता है अकाउंट बनाना ही मेरे लिए एक जर्नी बन गया है।”
View this post on Instagram
जूलरी ब्रांड की को-फाउंडर हैं श्रद्धा कपूर
एक्ट्रेस पामोनास जूलरी ब्रांड की को-फाउंडर और ब्रांड एंबेसडर हैं, जिसे उन्होंने 2022 में लॉन्च किया था। यह ब्रांड शार्क टैंक इंडिया में भी दिखाई दिया और ₹1.26 करोड़ का फंड हासिल किया।
फैंस के मजेदार रिएक्शन
अकाउंट री-स्टोर होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। किसी ने लिखा – “वेरिफाइड अकाउंट को भी फेक समझ लिया।” एक अन्य ने लिखा – “LinkedIn वालों ने जल्दी अनब्लॉक कर दिया, वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है।” वहीं एक फैन ने मजाक में कहा – “लगता है LinkedIn वालों ने ‘स्त्री’ देख ली, कह रहे थे- ओ स्त्री कल आना।”
वर्कफ्रंट पर Shraddha Kapoor’s
Shraddha Kapoor’s की पिछली फिल्म ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार 857.15 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। अब मेकर्स ‘स्त्री 3’ पर काम कर रहे हैं, जो 2027 में रिलीज होगी। इसके अलावा श्रद्धा निखिल द्विवेदी की फिल्म ‘नागिन’ में भी नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग 2025 में शुरू होगी।
Read Also: KORBA : कब्र खोदकर निकाला गया शव ट्रेन के चपेट में आने हुई थी मौत


