तलाक की अफवाहों पर Govinda-Sunita Ahuja चर्चा में
बॉलीवुड एक्टर Govinda-Sunita Ahuja की शादीशुदा जिंदगी को लेकर एक बार फिर तलाक की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सुनीता ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है। इसी बीच एयरपोर्ट पर नजर आए गोविंदा ने पपाराज़ी को फ्लाइंग किस दिए और उनका अंदाज देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि उनके निजी जीवन में तलाक जैसी कोई स्थिति चल रही है।
वकील ने दी सफाई
तलाक की अर्जी की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए गोविंदा के वकील ललित बिंद्रा ने NDTV से कहा, “कोई केस नहीं। सब सैटल हो रहा है। ये सब पुरानी बातें दोबारा उठाई जा रही हैं। गणेश चतुर्थी पर आप दोनों को साथ देखेंगे।”
View this post on Instagram
रिपोर्ट में लगाए गए थे गंभीर आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Govinda-Sunita Ahuja ने दिसंबर 2024 में हिंदू मैरिज एक्ट 1955 के तहत तलाक की याचिका दायर की थी। रिपोर्ट में दावा किया गया कि उन्होंने गोविंदा पर अडल्टरी, क्रूरता और दूसरी महिलाओं से संबंध जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। कोर्ट ने 25 मई को गोविंदा को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। जबकि सुनीता हर सुनवाई में मौजूद रहीं।
करीबी का खुलासा: झगड़े होते हैं, पर अलग नहीं होंगे
एक करीबी सूत्र ने ईटाइम्स को बताया, “Govinda-Sunita Ahuja की शादी को 38 साल हो चुके हैं। हर कपल की तरह इनके बीच भी झगड़े और उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। कई बार बहस इतनी बढ़ जाती है कि गोविंदा अपने दूसरे बंगले में चले जाते हैं और मामला शांत होने पर वापस आ जाते हैं। लेकिन वे कभी स्थायी तौर पर अलग नहीं होंगे।”
Read Also: Penny Stock News: घाटे से मुनाफे में आई कंपनी, शेयरों में 3.51% की तेजी


