Top 9 Richest Women In India: शारदीय नवरात्रि का पर्व देवी शक्ति, नारी शक्ति की पूजा और सम्मान का प्रतीक है। इस नौ दिनों में हम माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों का वंदन करते हैं जो शक्ति, बुद्धि, धैर्य और समृद्धि का प्रतिनिधित्व हैं। महिलाओं का सशक्त होना यानी समाज की प्रगति; जब नारी आर्थिक रूप से स्वतंत्र होती है, जब उसकी आवाज़, फैसले और योगदान बराबरी पर हों, तभी वास्तविक समानता संभव है।
लगभग 34-38 अरब डाॅलर की कुल संपत्ति की मालिकन हैं। ओपी जिंदल ग्रुप की अध्यक्ष हैं जो कि स्टील, पावर, इन्फ्रास्ट्रक्चर पर काम करने वाला कंपनी है। उन्होंने अपने पति की मृत्यु के बाद ग्रुप की बाग़डोर संभाली। राजनीति में भी सक्रिय रही हैं।
रेखा झुनझुनवाला
उनके पास लगभग 8 अरब डाॅलर की कुल संपत्ति है। वह देश की दिग्गज निवेशक हैं जो कि शेयर, पोर्टफोलियो आदि के जरिए उन्नति कर रही हैं। उनके निवेशों ने टाइटन, टाटा मोटर्स जैसे बड़े कंपनियों में योगदान दिया है।
रेणुका जगतियानी
लगभग 5.6 अरब डाॅलर की मालकिन रेणुका लैंडमार्क ग्रुप से जुड़ी हैं जो कि रिटेल एवं हॉस्पिटैलिटी का व्यापार करता है। वह ग्लोबल स्तर पर मार्केट विस्तार के लिए प्रसिद्ध है।
स्मिता कृष्णा गोदरेज
लगभग पांच अरब डाॅलर की कुल संपत्ति की मालकिन स्मित कृष्णा गोदरेज देश के बड़े व्यापार समूह Godrej Group, उपभोक्ता सामान, रीयल एस्टेट आदि से जुड़ी हैं। वह समाजसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण में रुचि रखती हैं। स्मिता ने पारिवारिक उद्योग को आगे बढ़ाया है।
किरण मजूमदार शाॅ
किरण मजूमदार शाॅ पहली पीढ़ी की महिला उद्यमी है। उनकी कंपनी फार्मा या बायो टेक्नोलाॅजी में नवाचार का एक नमूना है। अपने दम पर किरण मजूमदार ने कंपनी को उस मुकाम पर पहुंचा दिया कि आज वह 3.4 अरब डाॅलर की मालकिन हैं।
फाल्गुनी नायर
फाल्गुनी नायर नायका नाम के सौंदर्य प्रसाधन की संस्थापक है। ये ब्रांड भार के ई-काॅमर्स में टाॅप कंपनी में शामिल है। स्टार्ट अप माॅडल से शुरू हुए नायका ने आज घर-घर में अपनी पहचान बना ली है। लगभग चार अरब डाॅलर की कुल संपत्ति की मालकिन फाल्गुनी नायर डिजिटल मार्केटिंग और ब्रांड निर्माण की मिसाल हैं।
लीना तिवारी
लगभग साढ़े तीन अरब डाॅलर की संपत्ति की मालकिन लीना तिवारी फार्मा / बायोटेक कंपनी यूएसवी फार्मा की मालकिन हैं। उनकी कंपनी स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान दे रही है। लीना अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा दे रही हैं।


