कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। शनिवार को पुलिस टीम ने एक मकान में दबिश दी। इस दौरान कमरे में 3 युवक और 5 युवती संदिग्ध हालत में मिले। जिसके बाद युवक-युवतियों को थाने लाया गया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मकान मालकिन का नाम सुरती पटेल है, जो डिंगापुर और रामपुर के बीच स्थित एक बस्ती में रहती है। आरोप है कि मकान में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। विरोध करने पर मकान मालकिन मोहल्ले वालों से गाली-गलौज और उन्हें धमकती थी।
कोरबा में जंगली सुअर शिकार मामला: वन विभाग ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
गुस्साए लोगों ने पुलिस में शिकायत की। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद युवक-युवती भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने सभी को पकड़ लिया।
शिक्षक कॉलोनी में हत्या की कोशिश, करंट से युवक को अधमरा कर बदमाश फरार
मौके से आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस ने मौके से हरदी बाजार के रहने वाले ईश्वर कुमार, नील कुमार यादव, बैगिनडबार के रहने वाले राज दास महंत, मकान मालकिन सुरती पटेल और चार युवती को हिरासत में लिया। इसके बाद सभी को थाने लाया गया। सभी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर विधिवत अरेस्ट किया।


