छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने कथित तौर पर अपने लकवाग्रस्त पति से छुटकारा पाने के लिए उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी पत्नी ने पति को कीटनाशक पिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
read also: कोरबा में अवैध कबाड़ माफिया पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 आरोपी गिरफ्तार, 7 दुकानें सील
जांच के दौरान मृतक के बच्चों की गवाही इस मामले में अहम कड़ी साबित हुई। बच्चों ने पुलिस को दिए बयान में पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और सभी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


