School Students Fight: आज वेलेंटाइन डे है. प्रेमी युगल के लिए आज एक-दूसरे के प्रति भावनाओं को इजहार करने का बहुत बढ़िया अवसर होता है. लेकिन दो लोगों की भावनाएं जब टकरा जाती है तो क्या होता है, इसका नजारा रायपुर में देखने को मिला, जहां गर्ल फ्रेंड को छेड़ने पर लड़कों के दो गुट आपस में भिड़ गए.
घटना कोतवाली से चंद मीटर की दूरी पर मालवीय रोड पर हुई बताई जा रही है, जहां छात्र के साथ-साथ उसका पूरा गुट दूसरे गुट सड़क पर ही भिड़ गया.
मामला फिलहाल, थाने तक नहीं पहुंचा है. माना जा रहा है कि कम उम्र के लड़कों के बीच विवाद हुआ है, इसलिए कोई भी पक्ष थाना में जाने से कतरा रहा है.


