SBI Clerk Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जूनियर एसोसिएट क्लर्क के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार बैंक में बतौर क्लर्क के रूप में नौकरी करना चाहते हैं। वे इस भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिये बैंक में क्लर्क के कुल 9124 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 31 अगस्त, 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
- जूनियर एसोसिएट क्लर्क के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- इस पद के लिए वे उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र होंगे, जो स्नातक के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत है।
- उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अप्रैल, 2026 के आधार पर होगी। आयु 20 से 28 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
- ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट, एससी एवं एसटी को 5 वर्ष की छूट और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
कैसे होगा क्लर्क के पदों पर चयन
जूनियर एसोसिएट क्लर्क के पदों पर चयन तीन चरणों में किया जाएगा। पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा, दूसरा चरण मुख्य परीक्षा और तीसरा चरण लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट है। प्रारंभिक परीक्षा में अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिग एबिलिटी से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा एक घंटे लिए होगी, जिसमें प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा 200 अंकों के लिए संचालित की जाएगी। इस परीक्षा में शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवार लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट के लिए आमंत्रित किए जाएंगे।
रूस के राष्ट्रपति पुतिन के इस कदम से भड़का जापान, PM ताकाइची बोलीं- ‘बिल्कुल बर्दाश्त नहीं’
कितनी मिलेगी सैलरी
क्लर्क के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 24,050 रुपये से लेकर 64,480 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
रजिस्ट्रेशन फीस
एससी, एसटी और दिव्यांग: निशुल्क
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस: 750 रुपये



