स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क भर्ती परीक्षा 2025 के मेंस चरण के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स क्वालिफाई किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश शामिल हैं।
read also: धान खरीदी सीजन में सुरक्षा अलर्ट: छत्तीसगढ़ पुलिस ने किसानों और बैंकों को जारी की विशेष एडवाइजरी
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा दिवस से पहले एडमिट कार्ड का प्रिंट निकाल लें और सभी विवरण ध्यान से जांच लें। एसबीआई ने साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र में वैध फोटो पहचान पत्र के साथ एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है। बैंक द्वारा जारी डायरेक्ट लिंक से उम्मीदवार आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और मेंस परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं।


