राजनांदगांव : जिले के छुईखदान क्षेत्र के पदमावतपुर में रविवार सुबह एक सडक़ हादसे में रेत से भरी एक हाईवा ने स्कूटी सवार को कुचल दिया। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई।
हाईवा के नीचे आया बाइक सवार, बिलासपुर चौक में मौत
युवती की शिनाख्ती नहीं हो पाई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह लगभग 10 से 11 बजे के बीच एक युवती दोपहिया वाहन में पदमावतीपुर गांव से गुजर रही थी। इसी बीच एक रेत से भरी हाईवा ने युवती को चपेटे में ले लिया। जिसके चलते युवती की जान चली गई। इस घटना से बौखलाए ग्रामीणों ने हंगामा भी किया।
प्रिंसिपल ने चोर बोलकर बच्चों को किया प्रताड़ित, महिला मंत्री ने कार्रवाई के दिए निर्देश
काफी देर तक वहां ग्रामीण आंदोलन करने के उद्देश्य से जमा हुए थे। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। अपुष्ट सूत्रों का कहना है कि युवती भिलाई की रहने वाली है। उधर घटना के बाद हाईवा चालक वाहन को छोडक़र मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया।


