सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. NCISM ने सदस्य (आईएसएम) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती आयुष मंत्रालय के तहत की जा रही है और इसके जरिए कुल 6 पदों पर नियुक्ति होगी, योग्य और अनुभवी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.
UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, टॉपर बने अनुज अग्निहोत्री
इस भर्ती में कुल 6 पद भरे जाएंगे. इनमें से 3 पद मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड के लिए हैं, जबकि 3 पद एथिक्स और रजिस्ट्रेशन बोर्ड के लिए तय किए गए हैं.
इन 6 पदों में से 3 पद आयुर्वेद विशेषज्ञों के लिए आरक्षित रखे गए हैं. वहीं बाकी 3 पद किसी भी भारतीय चिकित्सा प्रणाली से जुड़े योग्य उम्मीदवारों के लिए खुले हैं. इन पदों पर चयनित सदस्य संस्थानों की गुणवत्ता और मानकों की निगरानी करेंगे.
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से भारतीय चिकित्सा प्रणाली से जुड़े विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है.साथ ही उम्मीदवार का पंजीकरण राज्य चिकित्सा परिषद, केंद्रीय परिषद या NCISM में होना चाहिए.
उम्मीदवार के पास मेडिकल क्षेत्र में कम से कम 15 साल का अनुभव होना चाहिए. इसके अलावा इन 15 वर्षों में से कम से कम 7 साल का अनुभव भारतीय चिकित्सा प्रणाली में स्वास्थ्य या शिक्षा के विकास से जुड़े कार्यों में होना जरूरी है.
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 64 वर्ष तय की गई है.आयु की गणना 30 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी. इससे अधिक आयु के उम्मीदवार आवेदन नहीं कर पायेंगे.
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है.उम्मीदवारों को आयुष मंत्रालय की वेबसाइट से नोटिफिकेशन डाउनलोड करना होगा, फॉर्म भरना होगा और जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन फॉर्म को डाक के जरिए सचिव, आयुष मंत्रालय आयुष भवन, बी-ब्लॉक, जीपीओ कॉम्प्लेक्स आईएनए, नई दिल्ली – 110023 पते पर भेज दें.


