Saint Premanand Maharaj’s का कामकाजी माता-पिता को संदेश
Saint Premanand Maharaj’s अक्सर लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान बताते रहते हैं। उनकी बातें न सिर्फ व्यक्तिगत जीवन बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा बनती हैं। हाल ही में उन्होंने वर्किंग पैरेंट्स यानी कामकाजी माता-पिता को लेकर एक बड़ा संदेश दिया, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।
बच्चे को चाहिए मां-बाप का प्यार, नौकरानी की सेवा नहीं
एक कामकाजी पिता ने महाराज से सवाल किया कि पति-पत्नी दोनों नौकरी करते हैं और छोटी बेटी को समय नहीं दे पाते। इस पर संत प्रेमानंद महाराज ने कहा—
“बच्चों को मां का प्यार चाहिए, नौकरानी की सेवा नहीं। वात्सल्य आपके भीतर है लेकिन आप रुपया कमाने में वक्त दे रहे हैं। अगर आज बच्चों को प्यार नहीं दोगे तो कल वे भी आपको प्यार नहीं देंगे।”
वृद्धावस्था में नहीं मिलेगा स्नेह
महाराज ने आगे कहा कि बच्चों को माता-पिता का स्नेह और समय चाहिए। अगर आज कामकाजी व्यस्तता में उन्हें प्यार नहीं दिया गया, तो बड़े होकर उनके मन में माता-पिता के लिए वही भाव नहीं रहेगा। और जब आप बुजुर्ग होंगे, तो चाहकर भी उनसे वह स्नेह नहीं पा सकेंगे।
View this post on Instagram
Read Also: ‘कटघोरा के राजा’ के आगमन पर किया ऐतिहासिक स्वागत, दर्शन को उमड़ा जनसैलाब
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
महाराज का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई लोगों ने अपनी बेबसी साझा की।
एक यूजर ने लिखा— “कामकाजी पैरेंट्स होना कोई च्वाइस नहीं, आज के दौर में फैमिली चलाने के लिए जरूरी है।”
दूसरी महिला यूजर ने कहा— “हम वर्किंग वूमेन भी बच्चों को समय और प्यार देने की कोशिश करती हैं।”
वहीं कुछ लोगों ने महाराज के विचारों का समर्थन करते हुए लिखा— “बिल्कुल सही कहा, बच्चों को प्यार ही सबसे बड़ी पूंजी है।”


