हाल ही में बॉलीवुड और टॉलीवुड फैंस के बीच यह अफवाह फैली थी कि प्रभास की आगामी फिल्म ‘सालार 2’ बंद कर दी गई है। कहा जा रहा था कि अभिनेता की हालिया रिलीज़ फिल्म ‘द राजा साब’ की असफलता इसका कारण बनी। हालांकि, मेकर्स ने इन खबरों का खंडन करते हुए साफ किया है कि ‘सालार 2’ की प्रोडक्शन टीम पूरी तरह सक्रिय है और फिल्म की शूटिंग और तैयारियां योजनानुसार चल रही हैं।
read also: Bijapur News: सुरक्षाबलों ने माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम की, दो शक्तिशाली IED बरामद कर किए नष्ट
मेकर्स ने बताया कि फिल्म के स्क्रिप्ट, लोकेशन और कैस्टिंग पर काम लगातार जारी है और किसी तरह की स्थगन की कोई योजना नहीं है। प्रभास के फैंस के लिए यह बड़ी राहत की खबर है, क्योंकि ‘सालार 2’ की रिलीज़ को लेकर लंबे समय से उत्सुकता बनी हुई थी। फिल्म को लेकर जल्द ही और अधिक अपडेट्स, ट्रेलर और रिलीज़ डेट के बारे में जानकारी भी साझा की जाएगी।


