कोरबा : शहर में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कटघोरा पुलिस ने नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) मुद्रिका प्रसाद तिवारी को नोटिस जारी किया है। पुलिस का कहना है कि नगर के मुख्य मार्गों पर बने डिवाइडरों के बीच उचित सांकेतक बोर्ड न होने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
जारी नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द ही डिवाइडरों पर संकेतक बोर्ड नहीं लगाए गए और भविष्य में कोई सड़क हादसा होता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन विशेषकर CMOकी होगी।
कोरबा में हाथियों का आतंक: जटगा और आसपास के गांवों में 53 हाथियों ने मचाया उत्पात
पुलिस ने बताया कि रात के समय कई स्थानों पर डिवाइडर दिखाई नहीं देते, जिसके कारण वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ता है और हादसे की आशंका बढ़ जाती है। नगरवासियों की शिकायतों और हाल ही में बढ़े दुर्घटनाओं के मामलों को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है। स्थानीय लोगों ने भी नगर पालिका से सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही समाप्त करने और जल्द कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि शहर में सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके।


