पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच एक नई रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि Iran से जुड़ा युद्ध लंबा खिंच सकता है, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है। रिपोर्ट के मुताबिक तेल आपूर्ति बाधित होने का जोखिम बढ़ रहा है, जबकि बाजार अभी इस खतरे को पूरी तरह से नहीं आंक रहे हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि यदि तनाव और बढ़ता है तो वैश्विक तेल कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल सकता है। खाड़ी क्षेत्र से होने वाली सप्लाई पर असर पड़ने से कई देशों की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ सकता है और महंगाई का खतरा भी गहरा सकता है।
read also: CG Crime News : उप सरपंच के भतीजे की हत्या, गांव की बैठक के दौरान सरेआम वारदात से मचा हड़कंप
रिपोर्ट में चेताया गया है कि ऊर्जा सुरक्षा और आपूर्ति श्रृंखला पर असर को देखते हुए कई देशों को वैकल्पिक रणनीतियां तैयार करनी पड़ सकती हैं। वैश्विक बाजार के लिए यह स्थिति आने वाले महीनों में बड़ी चुनौती बन सकती है।


