गणतंत्र दिवस 2026 पर छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लोकतंत्र की वापसी का ऐतिहासिक उत्सव देखने को मिलेगा। दशकों तक नक्सल प्रभावित रहे इलाके के 47 गांवों में पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। लंबे समय बाद इन गांवों में गणतंत्र दिवस का आयोजन होना स्थानीय लोगों के लिए गर्व और उम्मीद का प्रतीक बन गया है।
read also: CG Road Accident : राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर दर्दनाक हादसा, डॉक्टर की कार ट्रक से टकराई, मौके पर मौत
प्रशासन और सुरक्षा बलों की लगातार कोशिशों के चलते अब इन गांवों में हालात सामान्य हो रहे हैं। Republic Day के अवसर पर तिरंगा फहराने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक आयोजन भी होंगे। यह पहल न सिर्फ लोकतंत्र की मजबूती का संदेश देती है, बल्कि बस्तर में विकास, शांति और भरोसे की नई शुरुआत के रूप में भी देखी जा रही है।






