घुटनों का दर्द और Arthritis आजकल आम समस्या बन गई है, जो उठने-बैठने और चलने-फिरने में परेशानी पैदा करती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह समस्या उम्र बढ़ने, मोटापे, गलत पोस्चर या जोड़ों में सूजन के कारण हो सकती है। हालांकि, कुछ आसान घरेलू उपायों से इसे काफी हद तक कम किया जा सकता है।
सर्दियों में गरम पानी की सिकाई, हल्का व्यायाम और योगासन जैसे ‘उत्तानपादासन’ या ‘वृक्षासन’ घुटनों की मजबूती बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा हल्दी वाला दूध, अदरक और मेथी के सेवन से सूजन और दर्द में राहत मिल सकती है। रोजाना हल्के स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करना भी जोड़ों की लचीलापन बनाए रखने में सहायक है।
read also: PM मोदी का बड़ा बयान: भारत-ईयू व्यापार समझौते पर बनी सहमति, वैश्विक सप्लाई चेन को मिलेगी मजबूती
विशेषज्ञों का कहना है कि यदि दर्द लगातार बढ़ता है या चलने में मुश्किल होती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। इन घरेलू उपायों को नियमित अपनाकर Arthritis और घुटनों के दर्द को नियंत्रित किया जा सकता है, जिससे जीवनशैली सामान्य बनी रहती है और चलने-फिरने में आसानी होती है।


