JKSSB Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने लोक निर्माण (R&B) विभाग में ड्राफ्ट्समैन (सिविल) और वर्क्स सुपरवाइजर के कुल 357 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती जम्मू-कश्मीर के विभिन्न मंडलों में की जाएगी।इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 30 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस अधिसूचना में दो अलग-अलग पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
Jammu Kashmir Terror Attack: कुलगाम आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को बड़ी राहत, सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता
कौन कर सकता है आवेदन?
- ड्राफ्ट्समैन (सिविल) पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से दो वर्षीय ड्राफ्ट्समैन प्रशिक्षण कोर्स का सर्टिफिकेट या डिप्लोमा होना चाहिए। यह योग्यता सिविल ड्राफ्टिंग से संबंधित कार्यों के लिए जरूरी है।
- वर्क्स सुपरवाइजर पद के लिए उम्मीदवार का मैट्रिक (10वीं) पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर तकनीकी शिक्षा बोर्ड (JKBOTE) या भारत सरकार के प्रशिक्षण महानिदेशक द्वारा मान्यता प्राप्त बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन या कारपेंट्री ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।
| पद/पोस्ट कोड | ओएम | एससी | एसटी-1 | एसटी-2 | ओबीसी | एएलसी/आईबी | आरबीए | ईडब्ल्यूएस | कुल |
|---|
| 93 (ड्राफ्ट्समैन – जम्मू) | 19 | 4 | 5 | 5 | 4 | 2 | 5 | 4 | 48 |
| 94 (ड्राफ्ट्समैन – कश्मीर) | 19 | 4 | 5 | 5 | 4 | 2 | 5 | 5 | 49 |
| 95 (वर्क्स सुपरवाइजर – जम्मू) | 78 | 16 | 20 | 19 | 16 | 7 | 19 | 19 | 194 |
| 96 (वर्क्स सुपरवाइजर – कश्मीर) | 27 | 5 | 7 | 7 | 5 | 3 | 6 | 6 | 66 |
| कुल | 143 | 29 | 37 | 36 | 29 | 14 | 35 | 34 | 357 |