RCFL MT Vacancy 2026: राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCFL) ने 94 मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती इंजीनियरिंग, वित्त, मार्केटिंग और अन्य विषयों के पदों के लिए निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 अगस्त 2026 से 24 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक RCFL की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति मुंबई, रायगढ़ और देशभर के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों में की जाएगी।
शादी के 3 दिन बाद दुल्हन लापता, वापस लेने पहुंचा दूल्हा तो परिजनों ने मांगे पैसे; SP से लगाई गुहार
जानें किस पद के लिए कौन-सी डिग्री जरूरी
| विषय | जरूरी योग्यता | न्यूनतम अंक |
|---|
| केमिकल | केमिकल/केमिकल टेक्नोलॉजी/पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक | 60% (SC/ST: 55%) |
| बॉयलर | केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल या इंस्ट्रुमेंटेशन में BE/BTech + BOE/बॉयलर प्रवीणता प्रमाणपत्र | 60% (SC/ST: 55%) |
| मैकेनिकल | मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक | 60% |
| इलेक्ट्रिकल | इलेक्ट्रिकल/पावर इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक | 60% (SC/ST: 55%) |
| इंस्ट्रुमेंटेशन | इंस्ट्रुमेंटेशन/इंस्ट्रुमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक | 60% (SC/ST: 55%) |
| मटेरियल्स | संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में बीई/बीटेक | ST वर्ग के लिए 55% |
| सिविल | सिविल इंजीनियरिंग या संबंधित विषय में बीई/बीटेक | 60% |
| फायर | फायर एंड सेफ्टी/फायर इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक | 60% |
| CC लैब | केमिस्ट्री में PhD या संबंधित इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक | PhD के लिए प्रतिशत जरूरी नहीं, BE/BTech के लिए 60% |
| इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग | इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या संबंधित PG डिग्री | 60% |
| आईटी | आईटी/कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक | 60% (SC: 55%) |
| राजभाषा | हिंदी/अंग्रेजी में पोस्ट ग्रेजुएशन (नोटिफिकेशन अनुसार) | 60% |
| वित्त | सीए/सीएमए या बी.कॉम + एमबीए (Finance) | 60% (SC/ST: 55%) |
| मार्केटिंग | साइंस/इंजीनियरिंग/कृषि में ग्रेजुएशन + MBA (Marketing/Agri Business) | 60% (SC/ST: 55%) |
समझें चयन प्रक्रिया