रणजी ट्रॉफी में विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडकर ने नया इतिहास रच दिया है। वाडकर अब 71% के शानदार विनिंग रिकॉर्ड के साथ विदर्भ क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। उनके नेतृत्व में टीम ने न सिर्फ लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किया, बल्कि कई अहम मैचों में यादगार जीत भी दर्ज की।
read also: झोराघाट को मिलेगा इको-टूरिज्म का नया रंग, कलेक्टर और वनमंडल अधिकारी ने किया निरीक्षण
अक्षय वाडकर की शांत कप्तानी, रणनीतिक सोच और युवा खिलाड़ियों पर भरोसे ने विदर्भ को घरेलू क्रिकेट में एक मजबूत टीम के रूप में स्थापित किया है। टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों ने भी उनकी इस उपलब्धि पर गर्व जताया है। क्रिकेट विशेषज्ञ मानते हैं कि वाडकर का यह प्रदर्शन आने वाले वर्षों में विदर्भ क्रिकेट के लिए नई दिशा तय कर सकता है।


