साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ की शूटिंग को लेकर सुर्खियों में हैं। राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच राष्ट्रपति भवन के पास फिल्म के अहम सीन शूट किए गए। मुश्किल मौसम के बावजूद राम चरण पूरी टीम के साथ शूटिंग में जुटे नजर आए, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
सामने आई फोटोज में राम चरण देसी और दमदार लुक में दिखाई दे रहे हैं। ठंड से बचने के लिए जैकेट और शॉल में लिपटी टीम के बीच राम चरण पूरी एनर्जी के साथ सीन देते नजर आए। बताया जा रहा है कि दिल्ली शेड्यूल फिल्म के लिए काफी अहम है और यहां कुछ इमोशनल व पावरफुल सीक्वेंस शूट किए जा रहे हैं।
read also: कोरबा में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे 1.86 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण
फैंस राम चरण के इस नए अवतार को लेकर काफी उत्साहित हैं। ‘पेड्डी’ को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ है और दिल्ली शूट की तस्वीरों ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। फिल्म से जुड़ी हर नई अपडेट पर राम चरण के चाहने वालों की नजरें टिकी हुई हैं।


