बॉलीवुड अभिनेता Rajpal Yadav जेल से बाहर आने के बाद भावुक नजर आए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बचपन से लेकर 55 साल की उम्र तक देश का बच्चा-बच्चा उनके साथ खड़ा रहा है। उन्होंने अपने प्रशंसकों का आभार जताते हुए कहा कि कठिन समय में भी लोगों का प्यार और समर्थन उन्हें लगातार ताकत देता रहा।
राजपाल यादव ने आगे कहा कि वे अपने काम के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे और पहले से ज्यादा जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ेंगे। अभिनेता ने इस पूरे अनुभव को जीवन का कठिन लेकिन सीख देने वाला दौर बताया। उनकी रिहाई के बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है और उनके आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर भी उत्सुकता जताई जा रही है।


