रायपुर में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात मुख्यमंत्री निवास में हुई, जहां दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन विकास और केंद्र-राज्य समन्वय से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
भेंट के दौरान प्रदेश में पर्यटन की संभावनाओं, धार्मिक एवं आदिवासी पर्यटन स्थलों के विकास, साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की विशिष्ट संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी साझा करते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र से सहयोग का आग्रह किया।
read also: कलेक्टर का सख्त कदम: ड्यूटी से गायब 9 अधिकारियों-कर्मचारियों को नोटिस जारी
केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने छत्तीसगढ़ में पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में हो रहे प्रयासों की सराहना की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन क्षमता को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार निरंतर सहयोग करेगी।


